Giridih News :नाबालिग को लेकर भाग रहा युवक मधुपुर से पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग को लेकर भाग रहे आरोपित युवक को बेंगाबाद पुलिस ने बुधवार की देर रात को मधुपुर के नवाब मोड़ से गिरफ्तार कर लिया. दोनों को थाना लाया गया.

विज्ञापन

नाबालिग को मेडिकल जांच के बाद सीडब्ल्यूसी के पास भेज दिया गया. वहीं, आरोपित युवक को गुरुवार को गिरिडीह जेल भेज दिया गया. मामला भंडारीडीह पंचायत से संबंधित है. बताया जाता है कि मंगलवार की शाम गांव का एक युवक नाबालिग के घर पहुंचा और उसे अपनी बहन के साथ सोने के लिए रात में अपने घर ले गया.

मंगलवार की रात हो गयी थी गायब

बुधवार की सुबह जब नाबालिग घर नहीं लौटी तो परिजन खोजते हुए उक्त युवक के घर पहुंचे. वहां पता चला कि वह यहां से चली गयी है. छानबीन में पता चला कि नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर गलत नीयत से बोना भंडारीडीह निवासी पवन कुमार दास भगा ले गया है. नाबालिग की मां के आवेदन के आधार पर थाना में पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी. एसआई विजय कुमार मंडल के नेतृत्व में टेक्नीकल सेल की मदद से पुलिस टीम बुधवार की रात को मधुपुर के नवाब मोड़ पर दोनों को सकुशल बरामद करने में सफल रही. एसआई ने बताया कि कांड अंकित होने के महज छह घंटे के अंदर नाबालिग और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया कि दोनों मोबाइल नवाब मोड़ में बंद कर दियआ और मधुपुर स्टेशन की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पकड़ गये. नाबालिग की सकुशल बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola