Giridih News: हल्ला बोल कार्यक्रम में दिल्ली पहुंचेंगे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी ने बताया कि इसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है. दिल्ली में आहूत हल्ला बोल कार्यक्रम में गिरिडीह जिले से काफी संख्या में युवा कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे. उक्त बातें उन्होंने रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही.

विज्ञापन

युवा कांग्रेस की ओर से आगामी 16 अक्टूबर को ‘नौकरी दो नशा नहीं’ हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी ने बताया कि इसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है. दिल्ली में आहूत हल्ला बोल कार्यक्रम में गिरिडीह जिले से काफी संख्या में युवा कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे. उक्त बातें उन्होंने रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही. कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने युवाओं से दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी. लेकिन वादे को पूरा नहीं किया. बताया कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार गिरिडीह जिला के कार्यकर्ता हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनायेंगे. श्री चौधरी ने बताया कि हल्ला बोल कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों का दौरा किया जा रहा है. कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर केंद्र की भाजपा सरकार की विफलताओं को गिनाने का काम किया जा रहा है. प्रेस वार्ता में इनके अलावे युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यश सिन्हा, अल्पसंख्यक विभाग के मो. सोहेल इराकी, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव बिलाल हुसैनी, चांद रशीद, रामानंद कुशवाहा, जीशान अली, परवेज आलम, कुणाल कुमार आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola