लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गया जेल

Updated:
विज्ञापन

तिसरी : बुधवार की देर रात तिसरी थाना पुलिस ने क्षेत्र के लक्षमणिया गांव से लकड़ी लदा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और चालक सुभाष शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस दौरान सखुआ की हरी लकड़ी लदे ट्रैक्टर की रेकी कर रहे दो बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है. हालांकि, […]

विज्ञापन

तिसरी : बुधवार की देर रात तिसरी थाना पुलिस ने क्षेत्र के लक्षमणिया गांव से लकड़ी लदा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और चालक सुभाष शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस दौरान सखुआ की हरी लकड़ी लदे ट्रैक्टर की रेकी कर रहे दो बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हालांकि, दोनों बाइक चालक पुलिस को देखते ही भागने में सफल रहे. थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि लकड़ी लदा ट्रैक्टर गांव के रास्ते से निकल रहा है. इसके बाद एसआइ साधन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल को भेजा गया.

पुलिस बल ने लकड़ी लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. तिसरी थाना में कांड संख्या 31/20 भादवि की धारा 188, 414, 33 व 34 फोरेस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. एसआइ साधन कुमार ने बताया कि इस दौरान एक और लकड़ी लदे ट्रैक्टर भाग गया. इसकी खोजबीन की जा रही है. संवाददाता अमरदीप सिन्हा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola