Giridih News: बेंगाबाद में हैंडओवर के चक्कर में 15 दिनों से पानी आपूर्ति ठप

Giridih News: बेंगाबाद पंचायत के विभिन्न गांवों में पिछले एक पखवाड़े से पानी आपूर्ति बंद है. पानी की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. निकट भविष्य में पानी आपूर्ति चालू होने की संभावना नहीं देख परेशान होकर ग्रामीण जार से पानी खरीदने को विवश हैं. इधर ग्रामीणों की समस्या से बेखबर विभाग के तेवर भी काफी गरम है. विभाग हैंडओवर देने को तैयार है, लेकिन बिना हिसाब किताब के हैंडओवर लेने को जिम्मेदार समिति तैयार नहीं है. बिना हिसाब किताब के हैंडओवर लेने से होने वाली परेशानी के चक्कर में जनप्रतिनिधि नहीं पड़ना चाहते हैं. बहरहाल ग्रामीण पानी के लिए परेशान है जिसकी निजात की दिशा में विभागीय अधिकारी जनप्रतिनिधि के सामने बैठने से भी कतरा रहे हैं.
बताया जाता है कि बेंगाबाद पंचायत के विभिन्न गांवों में लघु जलापूर्ति योजना के तहत नलों से घर-घर में पानी की आपूर्ति पेसराटांड़ नदी में बने इंटेक वेल से होती है. पेसराटांड़ नदी से प्रखंड परिसर में वाटर प्यूरिफाई होने के बाद घर घर पहुंचाया जाता है. संवेदक ने इसका निर्माण कार्य संपन्न कराकर पिछले पांच साल पहले ही विभाग को हैंडओवर कर दिया. अब इसके निगरानी की जिम्मेदारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की है, जबकि संचालन स्थानीय जल एवं स्वच्छता समिति को करनी है. स्वच्छता समिति कनेक्शधारियों से नियत शुल्क की वसूली कर मैंटनेंस का कार्य देखना है. लेकिन विभाग की ओर से बनाये गये उपभोक्ता व वसूली गई राशि का हिसाब किताब स्थानीय समिति को उपलब्ध कराने के सवाल पर जिज बरकरार है. ऐसे में समिति के अध्यक्ष जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं. इधर पानी समस्या से परेशान ग्रामीणों का हिम्मत जवाब दे दिया और वे नल से पानी की आस छोड़कर जार की पानी खरीदकर पीने को विवश हैं.
क्या कहती हैं अध्यक्ष
मुखिया सह समिति के अध्यक्ष प्रभा सिंह का कहना है कि बनाये गए उपभोक्ता व ली गयी राशि का हिसाब न तो विभाग दे रही है और न ही जलसहिया दे रही है. अपने स्तर से सात माह तक पानी चलाया गया. विभाग को जानकारी दी गई है. इधर पंसस नीतू देवी, संगीता देवी ने विभाग से शीघ्र आवश्यक पहल करते हुए बंद जलापूर्ति को चालू करने की मांग की है. इधर कनीय अभियंता राज आनंद का कहना है कि पानी आपूर्ति बंद है. इसकी जानकारी कार्यपालक अभियंता को दी गई है. शीघ्र ही आवश्यक पहल की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




