प्रदूषण से त्रस्त ग्रामीणों ने फैक्ट्रियों के गेट को किया जाम

Updated:
विज्ञापन

सदर प्रखंड के चतरो, गादी श्रीरामपुर, महुआटांड़ समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों ने एक बार फिर स्पंज आयरन कारखाना बालमुकुंद, अतिबीर, वेंकटेश्वर और निरंजन मैटालिक का गेट रविवार को जाम कर दिया.

विज्ञापन

एसडीओ की पहल पर हटा जाम, फैक्ट्री मालिकों से वार्ता कराने का दिया आश्वासन

गिरिडीह.

सदर प्रखंड के चतरो, गादी श्रीरामपुर, महुआटांड़ समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों ने एक बार फिर स्पंज आयरन कारखाना बालमुकुंद, अतिबीर, वेंकटेश्वर और निरंजन मैटालिक का गेट रविवार को जाम कर दिया. मुख्य रूप से चतरो से चारों फैक्टरियों की ओर जाने वाले रास्ते को जाम कर फैक्टरियों के गेट के पास बैरिकेडिंग कर दी गयी. सूचना पर शाम पांच बजे सदर अनुमंडल पदाधिकारी से फोन पर वार्ता के बाद जाम हटा लिया गया. गेट जाम का नेतृत्व कर रहे गादी श्रीरामपुर के पंसस शुभांकर गुप्ता ने बताया कि एसडीओ ने 15 अगस्त के बाद फैक्ट्री के मालिकों के साथ वार्ता कराने का आश्वासन दिया है. ग्रामीणों ने कहा कि एक महीना के अंदर प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन गेट जाम करने एवं विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार करेंगे. जाम में सुनील सिंह, अनिल राय, उप मुखिया रंजीत राय, पंसस वीरेंद्र राय, विजय विशाल, प्रकाश टुडू, शीनू मरांडी, धनेश्वर राय, विकास राय, सोनू राम, अरुण साव, रविंद्र साहू, राजेश कान्दू, बुंदिलाल टुडू, अजय टुडू, बनर्जी तुरी, अनुज राय, सविनाश राय समेत सैकड़ों लोग शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola