डिवाइन पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह, छात्रों को मिले दायित्व
दीप जलाते हुए सभी अतिथि
बगोदर के डिवाइन पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह आयोजित हुआ, जहां छात्रों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई और अनुशासन का संकल्प दिलाया गया.
बगोदर प्रखंड के डिवाइन पब्लिक स्कूल, बेको में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया. मौके पर विद्यार्थियों को पदों की जिम्मेदारी सौंपते हुए अनुशासन, नेतृत्व, नैतिकता और सेवा भावना का संकल्प दिलाया गया. पदाधिकारियों को बैज प्रदान कर उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जवाबदेह रहने की शपथ दिलायी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने किया.
आपके शहर में
आकाश व प्रियांशु बनाये गये हेड
आकाश कुमार को हेड बॉय और प्रियांशु गुप्ता को हेड गर्ल बनाया गया. आर्यन कुमार को डिप्टी हेड बॉय तथा आफरीन परवीन को डिप्टी हेड गर्ल की जिम्मेदारी मिली. हाउस कैप्टेन के रूप में आसिफ अंसारी, मंतसा परवीन, करण महतो और विकास कुमार चुने गये. वाइस हाउस कैप्टेन के रूप में खुशी कुमारी, विवेक कुमार, अंजलि कुमारी और आरुषि महतो को जिम्मेदारी दी गयी. लक्ष्मी कुमारी को गर्ल्स स्पोर्ट्स कैप्टेन बनाया गया.
मुख्य अतिथि ने ईमानदारी व अनुशासन का पढ़ाया पाठ
मुख्य अतिथि उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को दी गयी जिम्मेदारी उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. उन्होंने छात्रों से अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा पढ़ाई और घर में भी अनुशासन व कर्तव्य का पालन करने की अपील की.
प्रधानाध्यापक ने किया प्रोत्साहित
विद्यालय के प्रधानाचार्य जाहिद अंसारी ने कहा कि नेतृत्व केवल पद हासिल करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाना और दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करना प्रमुख है. उन्होंने विद्यार्थियों को इसी भावना के साथ आगे बढ़ने की सीख दी. मौके पर पीएन कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. राजकुमार मेहता, शिक्षक दिनेश साहू, जगदीश प्रसाद, निदेशक नवीन कुमार और शिक्षिका परवीन खातून मौजूद थीं. संचालन शिक्षिका रंजना प्रधान ने किया,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए