MMDR एक्ट के विरोध में झामुमो का आंदोलन, सात सितंबर को प्रखंड मुख्यालय पर धरना

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल झामुमो नेता व कार्यकर्ता

केंद्र सरकार के MMDR संशोधन एक्ट के विरोध में झामुमो ने आंदोलन की रणनीति बनाई है. 7 सितंबर को गांडेय प्रखंड मुख्यालय पर पार्टी धरना-प्रदर्शन करेगी.

विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा मानसून सत्र में MMDR (खान और खनिज विकास एवं विनियमन) संशोधन एक्ट पारित किए जाने के विरोध में झामुमो ने आंदोलन की रणनीति तैयार की है. इसे लेकर गांडेय में पार्टी की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी ने व संचालन प्रखंड सचिव मो शब्बीर ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक्ट पारित करने के तरीके पर जताया विरोध

बैठक में नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार बिना सार्थक बहस और चर्चा के संशोधन एक्ट पारित कर झारखंड की खनिज संपदा पर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रही है. वक्ताओं ने आरोप लगाया कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध होने के बावजूद राज्य को उसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि देश के करीब 42 प्रतिशत खनिज और 30 प्रतिशत कोयले का भंडार झारखंड में है, फिर भी राज्य के हितों की अनदेखी चिंता का विषय है.

अधिकाधिक भागीदारी की अपील

प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी ने कहा कि संशोधित कानून के विरोध में 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की.

बैठक में ध्रुवदेव पंडित, सनातन चौड़े, परमेश्वर मुर्मू, राजन मुर्मू, बैजनाथ मुर्मू, रवि वर्मा, मो. एहसान, मो. इनाम, मो. मुश्ताक, अरुण पाठक, मो. मुख्तार, छात्रधारी प्रसाद, मो. आलम, सुखलाल टुडू, मो. कासिम, मो. मुस्तकीम, कन्हैया साव व इम्तियाज अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola