ePaper

नल जल से वंचित हैं चिकनाडीह पंचायत के ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Updated at : 28 Mar 2024 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
नल जल से वंचित हैं चिकनाडीह पंचायत के ग्रामीणों ने की नारेबाजी

जल जीवन मिशन के तहत घरों तक नल से जल पहुंचाने की योजना के लाभ से चिकनाडीह पंचायत के लोग वंचित हैं.

विज्ञापन

देवरी (गिरिडीह). जल जीवन मिशन के तहत घरों तक नल से जल पहुंचाने की योजना के लाभ से वंचित चिकनाडीह पंचायत के लोग वंचित हैं. इससे पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. कार्य के लिए अधिकृत एजेंसी व विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से अभी तक लोगों के घर पानी नहीं पहुंचा है. ग्रामीणों ने गुरुवार को बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते आज तक चालू नहीं हुई. जबकि, योजना को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया था. गर्मी को देखते हुए ग्रामीण जल्द काम शुरू करने की मांग कर रहे हैं. गुरुवार को चिकनाडीह पंचायत सचिवालय के समीप काफी संख्या में ग्रामीण जमा हुए और मुखिया प्रतिनिधि कैलाश यादव के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के विरुद्ध नारेबाजी की. कैलाश यादव ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के लापरवाही से पंचायत में अभी तक योजना का काम नहीं शुरू हुआ है. मौके पर हेमंत पंडित, कमलेश यादव, दीपक पंडित, बसंत मंडल, रघुवीर वर्मा, दशरथ सिंह, राजेंद्र यादव, लूटन यादव, वकील साहब, सफीक अंसारी, नयूम अंसारी, कामेश्वर वर्मा, बसंत कुमार वर्मा, इसराफिल अंसारी आदि मौजूद थे. इस संबंध में पेयजल व स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता शिवाशीष दास ने बताया कि देवरी की आठ पंचायत में नल जल योजना का काम नहीं शुरू होने की सूचना मिली है. इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दी गयी है. जल्द ही इस पर पहल होगी.

केंदुआ पंचायत में जल नल योजना फ्लॉप, दो साल से एक बूंद जलापूर्ति नहीं

झारखंडधाम. केंद्र की महत्वाकांक्षी जल नल योजना जमुआ प्रखंड की केंदुआ पंचायत में फ्लॉप साबित हो रही है. उक्त योजना पर दो वर्षों से काम चल रहा है, पर पंचायत को अबतक पानी की एक बूंद भी नसीब नहीं हुई है. केंदुआ, छातामक्का , मंझिझार, रंगामाटी, मंगडीहा में चल रहे काम पर न सिर्फ ग्रामीण, बल्कि पंसस व वार्ड सदस्य भी सवाल उठा रहे हैं. बावजूद इसके कोई सुधार नहीं हो रहा है.

गुणवत्ता पर उठ रहा सवाल :

पंसस टूपलाल वर्मा ने कहा कि एक तो प्राक्कलन की प्रति कहीं उपलब्ध नहीं है और न कहीं बोर्ड ही लगाया गया है. कहा कि स्ट्रक्चर निर्माण में मिनी प्लांट का सीमेंट और लोकल छड़ का इस्तेमाल हो रहा है. ग्रामीण सरयू प्रसाद, गेंदो महतो, आजम अंसारी, मो अकरम, किशोरी ठाकुर, लवली ठाकुर, बुंदलाल महतो, वसीम अंसारी ने कहा कि जल नल योजना में भारी लूट मची है. कहा कि पांच साल तक मेंटेनेंस करना है, पर संवेदक इस काम के लिए सक्षम नजर नहीं आ रहा. पंसस समेत ग्रामीणों ने मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की है. इधर, प्रमुख मिष्टू देवी ने ग्रामीणों की शिकायत को जायज कहते हुए कहा कि यह मामला सिर्फ केंदुआ का नहीं, अमूमन सभी पंचायतों में कमोबेश यही स्थिति है. मामले को पंस की बैठक में उठाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola