Giridih News :चयनित स्थल पर पैक्स गोदाम नहीं बनाने पर ग्रामीण आक्रोशित
Giridih News :तेलोनारी पैक्स के लिए गोदाम भवन बनाने के लिए संवेदक पर स्थल चयन के नाम पर मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है. पैक्स अध्यक्ष की अगुवाई में एकजुट ग्रामीणों ने स्थल चयन के पूर्व जानकारी नहीं देने और मनमाने तरीके से पंचायत सचिवालय के कैंपस में निर्माण के लिए नींव खुदाई करने पर आपत्ति जतायी.
पैक्स अध्यक्ष बासुदेव यादव ने बेंगाबाद सीओ को आवेदन देकर स्थल चयन में मनमानी की शिकायत करते हुए ग्रामीणों द्वारा चिह्नित खाली पड़े सरकारी भूमि पर जांच कर निर्माण कराने मांग की है. रविवार को बेलडीह में पैक्स अध्यक्ष की अगुवाई में उपस्थित ग्रामीणों ने कहा है कि तेलोनारी पैक्स के लिए गोदाम निर्माण का टेंडर हुआ है. टेंडर होने के बाद पैक्स अध्यक्ष के अलावा ग्रामीणों की मौजूदगी में स्थल चयन कर अंचल विभाग को सूचना देने की जगह संवेदक अपनी मनमानी करते हुए पंचायत सचिवालय कैंपस में ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया. पंचायत सचिवालय में गोदाम बनने से पंचायतवासियों को परेशानी होगी. पंचायत सचिवालय का गेट बंद हो जाने पर गोदाम संचालन में भी दिक्कती होगी. कहा कि तेलोनारी में कई एकड़ सरकारी भूमि खाली पड़ी है, जहां आवागमन की भी व्यवस्था है.
बेलडीह में सड़क किनारे खाली सरकारी जमीन पर निर्माण की मांग
ग्रामीणों की मौजूदगी में तेलोनारी के टोला बेलडीह में सड़क किनारे खाली सरकारी जमीन पर गोदाम बनने से किसानों को सहूलियत होगी. ग्रामीणों ने सीओ से जांच कर बेलडीह में निर्माण कराने की मांग की है. मामले की जानकारी उपायुक्त को देते हुए ग्रामीणों के चिह्नित स्थल पर निर्माण कराने की बात कही है. मौके पर उप मुखिया शंकर यादव, मिठू राउत, हरि गोस्वामी, मनोहर ठाकुर, सोमर गोस्वामी, राजकुमार ठाकुर, यमुना महतो, मुंशी ठाकुर, गोकुल यादव, जामुन यादव सहित अन्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए