आज गिरिडीह आयेंगी केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

Updated:
विज्ञापन

21 जून को कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

विज्ञापन

21 जून को कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

गिरिडीह.

केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी 20 जून की शाम को गिरिडीह आ रही हैं. गिरिडीह मुख्यालय आने से पहले वह मधुबन पहुंचेंगी. यहां रामकथा वाचक मोरारी बापू से मुलाकात करेंगी. वहीं 21 जून को वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. इस संबंध में कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव ने बताया कि केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री बनने के बाद अन्नपूर्णा देवी पहली बार गिरिडीह आ रही हैं. उनके स्वागत को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गयी है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 20 जून की शाम को वह गिरिडीह पहुंचेंगी. 21 जून को सुबह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रागंण में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी. श्री यादव ने बताया कि दोपहर में वह मोरारी बापू की रामकथा सुनने मधुबन जायेंगी. उन्होंने बताया कि यहां के बाद वह भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी. इस दौरान पार्टी के प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola