Giridih News :बेकाबू बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त होने से सवार दो युवक घायल
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :तिसरी थानांतर्गत खिड़किया मोड़ से गड़कुरा पथ पर गुरुवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें दो युवक घायल हो गये.
विज्ञापन
इससे बाइक सवार दो व्यक्ति गावां प्रखंड अंतर्गत गणपतबागी निवासी सीतो यादव का पुत्र महेश कुमार (25) और लाक्षो यादव का पुत्र वासुदेव यादव (26) घायल हो गया. घायलों को 108 एंबुलेंस से तिसरी अस्पताल लाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल महेश कुमार को गिरिडीह रेफर कर दिया. महेश का दाहिना पैर टूट गया है. सूत्रों के अनुसार दोनों युवक बाइक से गणपतबागी से किसी काम से तिसरी के गडकुरा जा रहे थे. इसी दौरान खिड़किया मोड़ से गडकुरा पथ पर कुछ दूर पर जाने के दौरान एक मोड़ पर बाइक बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
सड़क हादसे में झामुमो नेता समेत दो जख्मी
अहिल्यापुर ताराटांड़ मुख्य मार्ग पर स्थित हुलकी नदी के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में झामुमो नेता बैजनाथ मुर्मू (42) व एक अधेड़ घायल हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को गांडेय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गिरिडीह रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार झामुमो नेता बैजनाथ मुर्मू और झुमरा हांसदा (53) अपने घर शंकरपुर (बदगुंदा पंचायत) से बाइक से गांडेय आ रहे थे. इसी दौरान हुलकी नदी के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. इससे दोनों घायल हो गये. झामुमो नेता भैरो प्रसाद वर्मा और अरुण पाठक सीएचसी पहुंचकर दोनों का हाल-चाल जाना.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










