Giridih News :अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं दो बाइक सवार घायल
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बगोदर-विष्णुगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र के नउवाडीह जीटी रोड बाइपास के समीप दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गये. दोनों हेलमेट नहीं पहने थे.
विज्ञापन
पहली घटना रविवार के पूर्वाह्न 11 और दूसरी दोपहर 12 बजे की है. पुरनाडीह टोले का महेश महतो बाइक से बगोदर से अटका की ओर जा रहा था. नउवाडीह बाइपास के समीप असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने उले इलाज के लिए बगोदर सीएचसी पहुंचायी. सूचना परिजन भी पहुंचे. वहीं, दूसरी घटना बगोदर जीटी रोड बाइपास के पास घटी. यहां एक बाइक सवार बगोदर से डुमरी की ओर जा रहा था. तभी वह असंतुलित होकर गिरकर घायल हो गया. युवक को स्थानीय लोगों ने बगोदर-हरिहरधाम रोड के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. दोनों हेलमेट नहीं पहने हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










