पुलिस के हत्थे चढ़े उमेश गिरि गिरोह के दो सदस्य

Updated:
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े उमेश गिरि गिरोह के दो सदस्य

विज्ञापन

संवाददाता, गिरिडीह

बगोदर थाना पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात को छापामारी कर उमेश गिरि गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफल रही है. गिरफ्तार युवकों में बगोदर थाना क्षेत्र के अटका का रहने वाला खगेंद्र मंडल और माहुरी गांव का रहने जीतेंद्र मंडल शामिल है. यह जानकारी गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने दी. बताया कि बगोदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बगोदर थाना कांड संख्या 118/22 में नामजद अभियुक्त खगेंद्र मंडल और जीतेंद्र मंडल अपने गांव आया हुआ है. बताया कि इन दोनों का पूर्व में भी कई आपराधिक इतिहास रहा है. सूचना मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस की टीम ने सोमवार की रात को छापामारी अभियान चला खगेंद्र मंडल और जीतेंद्र मंडल को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान जब खगेंद्र मंडल की तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद किया गया. पुलिस ने जब दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि ये दोनों उमेश गिरि ग्रुप के सदस्य हैं और इसके पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रह चुका है. गौरतलब रहे कि उमेश गिरि काफी शातिर अपराधी है, जिसकी तलाश न सिर्फ गिरिडीह बल्कि आस-पास के कई जिलों की पुलिस को लंबे समय से थी. इस गिरोह के सदस्य, हत्या, रंगदारी, लूटपाट, धमकी, किडनैपिंग समेत कई संगीन अपराधों को अंजाम दे चुके हैं. हालांकि गिरिडीह पुलिस ने हाल ही में उमेश गिरि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अब इस गिरोह के इन दोनों सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola