Giridih News: दिवंगत हाथी के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: इस दौरान ग्रामीणों ने यहां हाथी का विशालकाय स्मारक बनाने का प्रस्ताव रखा. मौके पर मुखिया लोरेंस सुनील सोरेन ने कहा कि पंचायत के चितरपुर टोला नीमा टांड़ में बीते वर्ष 23 नवम्बर बिजली के करंट से हाथी की मौत हो गयी थी. वन विभाग के अधिकारियों ने मृत हाथी को जहां दफनाया था वहां हाथी पार्क व हाट लगाने एवं हाथी मोड पर स्मारक बनाने का ग्रामीणों ने निर्णय लिया था.

विज्ञापन

प्रखंड अंतर्गत फुलची पंचायत के नीमाटांड (चितरपुर) में एक वर्ष पूर्व करंट से हाथी की मौत के बाद शनिवार को दिवंगत हाथी की बरसी पर मुखिया लोरेंस सुनील सोरेन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हाथी मोड़ स्थित हाथी के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान यहां वार्षिक मेला भी लगा. इस दौरान ग्रामीणों ने यहां हाथी का विशालकाय स्मारक बनाने का प्रस्ताव रखा. मौके पर मुखिया लोरेंस सुनील सोरेन ने कहा कि पंचायत के चितरपुर टोला नीमा टांड़ में बीते वर्ष 23 नवम्बर बिजली के करंट से हाथी की मौत हो गयी थी. वन विभाग के अधिकारियों ने मृत हाथी को जहां दफनाया था वहां हाथी पार्क व हाट लगाने एवं हाथी मोड पर स्मारक बनाने का ग्रामीणों ने निर्णय लिया था. इस निमित्त यहां एक कमेटी भी गठित की गयी थी. चितरपुर में हाथी की मौत के एक साल पुरा होने पर कमेटी के द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी और यहां मेले का भी आयोजन किया गया. मौके पर सुखलाल मरांडी, दिलीप वर्मा, दिनेश रवानी, पंकज साव,विपुल चौधरी, सुरेश कुमार राणा, अनिल कुमार राणा, कामदेव रजक,मो. रियाजउद्दीन,मो गुलजार, अरविंद हेम्ब्रम,निकोलस मरांडी, प्रदीप कुमार राणा समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola