चोरों ने ट्रांसफाॅर्मर के पार्ट-पुर्जे चुराये, विभाग को लगी 1.75 लाख की चपत
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :03 Sep 2024 11:02 PM (IST)
विज्ञापन

विभाग के कनीय अभियंता रामसुदंर राम ने चोरी की इस घटना में एक लाख 75 हजार मूल्य की संपत्ति नुकसान का दावा करते हुए सोमवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन दिया है. दिये आवेदन में कहा है कि बेलाटांड़ गांव में एक सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाकर ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति की जा रही थी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, बेंगाबाद
चोरों ने बेलाटांड़-मोतीलेदा मुख्य मार्ग में बेलाटांड़ के पास लगे 100 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर को क्षतिग्रस्त कर उसके कई कीमती पार्ट-पुर्जे चोरी कर ली. साथ ही ट्रांसफाॅर्मर से तेल भी निकाल लिया. इससे गांव में बिजली आपूर्ति पिछले दो दिनों से बाधित है. विभाग के कनीय अभियंता रामसुदंर राम ने चोरी की इस घटना में एक लाख 75 हजार मूल्य की संपत्ति नुकसान का दावा करते हुए सोमवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन दिया है. दिये आवेदन में कहा है कि बेलाटांड़ गांव में एक सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाकर ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति की जा रही थी. सोमवार को ग्रामीणों से पता चला कि उक्त ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया है और बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है. जानकारी मिलने के बाद स्थानीय मिस्त्री को वहां भेजा गया, तब जाकर चोरी की घटना की जानकारी मिली. कहा कि पिछले सप्ताह डांड़ीडीह के पास भी एक ट्रांसफाॅर्मर के पार्ट पुर्जे चोरी कर ली थी. इधर, चोरों के बढ़ते आतंक से बिजली विभाग को परेशानी में डाल दिया है. हालांकि जानकारों का कहना है कि यह करतूत विभाग में कार्यरत अनधिकृत कर्मियों की भी हो सकती है. क्योंकि उन्हें लाइन आने-जाने की समय सारिणी की बेहतर जानकारी रहती है. वहीं किस सामान की कीमत है और उसे कहां खपाना है, इसका भी उन्हें बेहतर अंदाजा है. ऐसे में विभाग को ज्यादा गंभीरता दिखानी होगी, तभी चोरी का खुलासा हो सकता है. फिलहाल बेंगाबाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




