Giridih News :मेयर पद के तीन ने छोड़ा मैदान, 16 डटे

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :नगर निगम चुनाव में शुक्रवार को मेयर पद के अभ्यर्थियों के नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई. समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में यह प्रक्रिया पूरी हुई.

विज्ञापन

इस दौरान मेयर पद के तीन अभ्यर्थियों क्रमश: पप्पू रजक, जीवन दास व ब्रजमोहन तुरी ने अपना नाम वापस ले लिया. अब चुनावी मैदान में 16 प्रत्याशी हैं. इनमें डॉ शैलेंद्र चौधरी, अर्जुन बैठा, प्रमिला मेहरा, समीर राज चौधरी, कामेश्वर पासवान, प्रकाश दास, गौरव कुमार, नागेश्वर दास, फूल देवी, पंकज सागर, गोविंद तुरी, कृष्णा तुरी, प्रदीप पासवान, बनारसी लाल दास, योगेश्वर महथा, अनिल दास शामिल हैं. सात फरवरी को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा.

नाम वापसी को लेकर हुई माथापच्ची

नगर निगम का चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है. लेकिन, मेयर पद के लिए अपना भाग्य आजमा रहे कई प्रत्याशी विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े हुए हैं. यूं तो भाजपा, झामुमो और कांग्रेस ने अपने-अपने दल से जुड़े एक-एक प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन करने की घोषणा कर दी है. हालांकि, चुनाव में अब भी एक दल से जुड़े कई लोग मैदान में हैं. बताया जाता है कि आज नाम वापसी को लेकर दिनभर माथापच्ची हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola