दो सड़क हादसों में तीन बाइक सवार घायल

Updated:
विज्ञापन

बिरनी में दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गये. पहली घटना बीते रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे को चिताखारो-गोरहंद मार्ग पर टंडोइया नदी के पास घटी.

विज्ञापन

बिरनी. बिरनी प्रखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गये. पहली घटना बीते रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे को चिताखारो-गोरहंद मार्ग पर टंडोइया नदी के पास घटी. यहां एक बाइक (जेएच 11 एए 3485) व कार (जेएच 10ईसी 8873) में भिड़ंत हो गयी. घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक व कार क्षतिग्रस्त हो गयी. ग्रामीण व बिरनी पूर्वी भाग के जिप सदस्य सूरज सुमन ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती कराया. घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है. घटना की सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी पुलिस पहुंची. घटना की जानकारी के बाद बाइक व कार को जब्त कर ओपी ले गये. दूसरी घटना चिताखारो पेट्रोल पंप के पास की है. बताया जाता है कि सोमवार की शाम करीब छह बजे बाइक से दो युवक गिरिडीह से धनवार थाना क्षेत्र के गोरहंद अपने घर जा रहे थे. अचानक चिताखारो पेट्रोल पंप के पास असंतुलित हो जाने से दोनों युवक सूरज राणा व विनोद यादव सड़क किनारे जा गिरे. हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola