शादी समारोह में व्यस्त थे गृहस्वामी, चोरों ने डेढ़ लाख की संपत्ति चुराई

Updated:
विज्ञापन

गृहस्वामी के शादी समारोह में व्यस्त होने का लाभ उठाकर बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने मंगलवार की रात नगदी जेवरात सहित डेढ़ लाख की संपत्ति चुराकर फरार हो गए.

विज्ञापन

गृहस्वामी के शादी समारोह में व्यस्त होने का लाभ उठाकर बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने मंगलवार की रात नगदी जेवरात सहित डेढ़ लाख की संपत्ति चुराकर फरार हो गए. घर पहुंचने के बाद जब गृहस्वामी को इसकी जानकारी हुई तो परेशान होकर बेंगाबाद पुलिस को जानकारी दी. पुलिस छानबीन कर रही है. मामला सोनबाद गांव का है. प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश कुमार तुरी ने सोनबाद में एनएच किनारे मकान बनाया है. मंगलवार को उसके पैतृक गांव बड़कीटांड़ में शादी समारोह था. इसमें महेश सपरिवार बड़कीटांड़ आ गये, वहीं सोनबाद के मकान में ताला बंद था. पीड़ित के अनुसार बुधवार की सुबह जब पति-पत्नी सोनबाद पहुंचे तो देखा दरवाजे पर लगा ताले की कुंडी टूटी हुई थी. दरवाजा खोलने पर अंदर से बंद मिला. पिछले दरवाजे से जब वे अंदर गए तो घर का सारा समान बिखरा पड़ा था. खोजबीन में पता चला कि उसके घर से सोने चांदी के गहने, पचास हजार नगद, कपड़े, घड़ी व अन्य सामानों की चोरी हो गई. चोरों ने रात में बल्ब जलाकर पंखे चालू कर आराम से सभी सामानों को अस्त-व्यस्त करते हुए कीमती सामानों की चोरी कर ली. इधर जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola