Giridih News :छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नगदी व जेवरात की चोरी की

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मटरूखा टोला मोहलीटांड़ में बुधवार की रात चोरों ने एक घर में चोरी कर ली. चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर नगदी समेत जेवरात की चोरी कर ली.

विज्ञापन

भुक्तभोगी मोहन राय के घर में शादी है. घर में नगदी, बर्तन और सोने-चांदी के जेवरात अलमारी व बक्से में रखे हुए थे. रात के समय घर के सभी सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे, जबकि दूसरे सामान रखा हुआ था.

बाहर से बंद मिली कुंडी

सुबह जब घरवाले उठे, तो पाया कि जिस कमरे में वे सो रहे थे, उसकी कुंडी बाहर से बंद है. फोन कर और शोर मचाकर अगल-बगल के लोगों को बुलाया गया. कुंडी खुलने के बाद जब घर के अन्य कमरे की जांच की गयी, तो नकद और जेवरात गायब मिले. साथ ही सामान बिखरा मिला. मोहन राय के अनुसार चोर ताला तोड़कर बक्सा व अलमारी से करीब दो लाख रुपये नकद और लगभग एक लाख रुपये मूल्य के जेवरात व बर्तन ले गये. घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. इस संबंध में थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है. जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola