Giridih News :एसपी ने देवरी थाना का औचक निरीक्षण किया

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने गुरुवार को देवरी थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने एसपी को सलामी दी. थाना का निरीक्षण करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये.

विज्ञापन

एसपी ने स्टेशन डायरी, अभिलेख, केस डायरी एवं विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने फरियादियों के साथ पुलिस कर्मियों के व्यवहार, थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था की भी जानकारी ली.

लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को कार्य सुधार में लाने का निर्देश

इस दौरान कार्य में लापरवाही करने पर एसपी ने कुछ पुलिस कर्मियों को कार्यप्रणाली सुधारने को कहा. कहा कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील तरीके से निष्पादन पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. पुलिस को जनता के प्रति मित्रवत व्यवहार अपनाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने का निर्देश दिया. मौके पर गावां अंचल के पुलिस निरीक्षक रोहित कुमार, देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू, एसआई उपेंद्र कुमार यादव, एएसआई बुद्धदेव उरांव, राधेश्याम चौधरी सहित कई पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola