केंद्रीय कारा से एक दर्जन बंदियों को इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह केंद्रीय कारा में से एक दर्जन से अधिक बंदियों को गुरुवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

विज्ञापन

गिरिडीह. गिरिडीह केंद्रीय कारा में से एक दर्जन से अधिक बंदियों को गुरुवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच बंदियों का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार गिरिडीह केंद्रीय कारा में बंद एक दर्जन से अधिक बंदियों की तबीयत गर्मी के कारण खराब हो गयी थी. इसके बाद गुरुवार को उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. सभी बंदियों का इलाज चल रहा है. इलाजरत बंदियों में संतोष किस्कू, नियाज अंसारी, एतवारी मंडल, नकुल स्वर्णकार, धनेश्वर साव, रामलाल मुर्मू, फरजाना खातून, टुला बास्के समेत अन्य शामिल हैं. नियाज की तबीयत कुछ अधिक खराब है, जिसे रेफर करने की प्रक्रिया जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola