Giridih News :धरती मंडप प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jan 2025 11:02 PM

विज्ञापन

Giridih News :बगोदर प्रखंड के अलगडीहा गांव में कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय धरती मंडप प्राण प्रतिष्ठा सह चंडी पाठ महायज्ञ शुरू हुआ. कलश यात्रा में 1100 महिलाएं व कुंआरी कन्याएं कलश लेकर जमुनिया नदी पहुंची.

विज्ञापन

बगोदर प्रखंड के अलगडीहा गांव में कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय धरती मंडप प्राण प्रतिष्ठा सह चंडी पाठ महायज्ञ शुरू हुआ. कलश यात्रा में 1100 महिलाएं व कुंआरी कन्याएं कलश लेकर जमुनिया नदी पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गिरिडीह के यज्ञाचार्य मनोज पांडेय ने कलश में जल भरवाया गया. कलश लेकर मंदिर स्थित यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया. कलश यात्रा में तिरंगा व भगवा झंडा और गाजे-बाजे के साथ महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए. आयोजन के दौरान अयोध्या से मानस धर्मेंद्र प्रवचन देंगे. 22 जनवरी को जागरण होगा. 23 को भंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा.

यात्रा में विधायक भी हुए शामिल

कलश यात्रा में बगोदर विधायक नागेंद्र महतो भी शामिल हुए. मौके पर अध्यक्ष रघुनाथ मंडल, सचिव दामोदर मंडल, कोषाध्यक्ष प्रयाग मंडल, रामचंद्र मंडल समेत भीमसेन शर्मा, टिंकू मंडल, शंकर गिरी, वीरेंद्र राम, सुरेंद्र मंडल, गंगाधाम मंडल, काली मंडल, रामेश्वर मंडल, मथुरा मंडल, अशोक मंडल, राजू मंडल, विनोद मंडल, सुखदेव मंडल, सुरेंद्र मंडल, राहुल मंडल, देवकी मंडल, कजरा मंडल, प्रयाग मंडल, जीवलाल महतो, बीरेंद्र मंडल, मंटू मंडल, रघु मंडल, अनिल मंडल, भुनेश्वर मंडल, सुनील मंडल, शंकर मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola