Giridih News :अरगाघाट पुल के नीचे मिला अधेड़ का शव
Giridih News : नगर थानांतर्गत अरगाघाट पुल के नीचे सोमवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव पाये जाने का मामला प्रकाश में आया. नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की.
बताया जाता है कि सुबह नदी की तरफ जा रहे लोगों की नजर पुल के नीचे पड़े शव पर पड़ी. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मकतपुर निवासी दीपक गुप्ता उर्फ पप्पू के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. आशंका जतायी जा रही है कि मृतक रात के समय पुल की रेलिंग पर बैठा हुआ होगा और संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया.
जांच में जुटी पुलिस
इस बाबत नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. यूडी केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस अपने स्तर से सभी संभव बिंदुओं पर जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए