Giridih News:रामलीला के आयोजन से मानिकबाद का माहौल हुआ भक्तिमय

दुर्गापूजा के अवसर पर मानिकबाद में रामलीला के आयोजन से माहौल भक्तिमय हो गया है. जनकपुर से आयी बाबा बिहारी रामलीला मंडली के कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं.
देवरी. दुर्गापूजा के अवसर पर मानिकबाद में रामलीला के आयोजन से माहौल भक्तिमय हो गया है. जनकपुर से आयी बाबा बिहारी रामलीला मंडली के कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं. आयोजन के प्रथम संध्या में मंडली के कलाकारों ने भगवान राम जन्म प्रसंग की लीला का मंचन किया. इसके पूर्व समाजसेवी पवन बिहारी ने रामलीला का विधिवत उद्घाटन किया. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष बमशंकर उपाध्याय, कोषाध्यक्ष महेश वर्मा, सचिव काशीनाथ प्रसाद, सिकंदर सिंह, अशोक यादव, लालजीत चौधरी, मंतोष उपाध्याय, मनोहर महतो, किशुन यादव, सोमर यादव, रवि वर्मा, दामोदर वर्मा, बहादुर साव, रामानंद चौधरी, नारायण रविदास, शनिचर तुरी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










