हिरासत में लेकर पुलिस एक दर्जन युवकों से कर रही है पूछताछ
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
छोटू यादव हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
गिरिडीह.
छोटू यादव हत्याकांड में शामिल हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. साथ ही पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर चुकी है. पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द छोटू यादव हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली जायेगी और हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा. हत्याकांड में शामिल नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए नगर व मुफस्सिल थाना रेस हैं. नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि छोटू यादव हत्याकांड की गुत्थी बहुत जल्द सुलझ जायेगी. एक दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मालूम रहे कि पिछले बुधवार को छोटू की चाकू मारकर उस समय हत्या कर दी गयी थी, जब वह कोर्ट में चल रहे एक मामले में अपने अधिवक्ता से मिलने जा रहा था.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन