Giridih News: एसपी ने किया बेंगाबाद थाना का निरीक्षण, दस्तावेज संधारण में सुधार का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: एसपी डॉ विमल कुमार बुधवार को बेंगाबाद थाना का निरीक्षण करने पहुंचे. देर शाम तक उन्होंने थाना संचालन सहित विभिन्न बिंदुओं की बारीकी से जांच पड़ताल किये. उन्होंने दस्तावेज संधारण से लेकर आपराधिक गतिविधियों की भी जानकारी लिये. बताया कि थाना में कई प्रकार के सिरिस्ता कार्य होते हैं.

विज्ञापन

सभी कार्यों से संबंधित निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा रहा है. थाना प्रभारी को कई बिन्दुओं में निर्देशित किया गया है. साथ ही यहां के अधिकारियों से भी पूछताछ की गयी है. पूछताछ के क्रम में पूर्व के कई वर्षों से दागी पंजी में जिनका नाम दर्ज है. साथ ही फरारी और वारंटी अपराधियों के खिलाफ अब तक की क्या कार्रवाई हुई है, उसका वर्तमान स्थिति क्या है, इसकी भी जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया है. बताया विशेषकर सिरिस्ता संबंधी कार्यों को लेकर विशेष निर्देश दिया गया है जहां भी जिस पंजी में त्रुटि पाई जाती है, उसके आलोक में थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है. गलती पाये जाने पर सजा का भी प्रावधान है. कहा यह रूटीन निरीक्षण है. इसमें जितने भी दस्तावेज थाना में संधारित होते हैं, वे प्रोपर रहे. समय पर मामलों का निष्पादन हो, इसपर मुख्य फोकस रहता है. एसपी ने देर शाम तक विभिन्न फाईलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से पूछताछ के बाद आवश्यक निर्देश देने में लगे रहे. मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर कमाल खान, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, एसआई विजय मंडल, रंधीर कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह सहित बेंगाबाद में पदस्थापित एसआई और एएसआई से बारी बारी से एसपी ने जानकारी लिये. इधर एसपी के निरीक्षण को लेकर थाना में पदस्थापित सभी कर्मी मुस्तैद रहे. थाना भवन से लेकर पूरे परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola