Giridih News :एसपी ने किया स्वागत कक्ष का उद्घाटन
Giridih News :गांडेय थाना परिसर में पंचायत समिति के 15वें वित्त मद से निर्मित स्वागत कक्ष का उद्घाटन एसपी डॉ विमल कुमार ने किया.
गांडेय थाना परिसर में पंचायत समिति के 15वें वित्त मद से निर्मित स्वागत कक्ष का उद्घाटन एसपी डॉ विमल कुमार ने किया. एसपी ने कहा कि स्वागत कक्ष के निर्माण से समस्या समाधान को लेकर आने वाले आगंतुक समेत आमलोगों को सहूलियत होगी. कहा कि घटना बोलकर नहीं आती है, बल्कि किसी भी समय हो सकती है. इसलिए पुलिस लोगों की सुरक्षा को लेकर तत्पर रहती है. गंभीर मामले में फरियादी उन्हें भी कॉल कर सकते हैं. कोई भी समस्या ऐसी नहीं है, जिसका समाधान नहीं है. इसलिए आमलोग भी छोटे-छोटे पारिवारिक विवाद निपटाने का अपने स्तर से प्रयास करें व अन्य को भी प्रेरित करें. समाजसेवी व जनप्रतिनिधि भी छोटे मामले व समस्याओं के समाधान को लेकर लोगों को प्रेरित करें, ताकि ऐसे लोगों को राहत मिल सके. उन्होंने थाना परिसर में प्रत्येक सप्ताह थाना दिवस का आयोजन करने और इसमें आने वाले मामले के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया. एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, पुलिस इंस्पेक्टर कमाल खान, प्रमुख राजकुमार पाठक, समाजसेवी इंद्रदेव पाठक ने भी संबोधित किया. मौके पर समाजसेवी अर्जुन बैठा, हाजी मो उस्मान, थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, बीडीओ निसात अंजुम, बीस सूत्री अध्यक्ष ध्रुवदेव पंडित, मुखिया अमृतलाल पाठक, दशरथ किस्कू, मो अकबर अंसारी, अशोक सोरेन, अब्दुल हफीज, मो आशिक, अभिषेक पाठक, मीठू पाठक समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए