Giridih News:एसपी अभियान ने लिया अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का जायजा
Giridih News:रविवार को गिरिडीह के एसपी अभियान सुरजीत कुमार सरौन चेकपोस्ट पर पहुंचकर जांच अभियान का जायजा लिया.
विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड बिहार के बॉर्डर बुधुआडीह (सरौन) के पास बनाये गए अंतरराज्जीय चेकपोस्ट पर एसएसटी टीम के द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. रविवार को गिरिडीह के एसपी अभियान सुरजीत कुमार चेकपोस्ट पर पहुंचकर जांच अभियान का जायजा लिया. साथ ही एसएसटी व एफएसटी टीम में शामिल पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. वहीं बॉर्डर पर मुस्तैद रहकर जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. मौके पर देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू, भेलवाघाटी के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, एएसआई धर्मेन्द्र सिंह, इस्माइल मरांडी आदि शामिल थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए