Giridih News :नानक जग माहि पाठ पठाया, कल तारन गुरु नानक आया कीर्तन से भक्तिमय हुआ प्रभात फेरी

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :सिख समाज धन धन श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 555वां प्रकाश पर्व मना रहा है. इसे लेकर सिख परिवार की ओर से बुधवार को प्रभात फेरी निकाली गयी.

विज्ञापन

प्रकाश पर्व को ले सिख समाज ने निकाली प्रभात फेरी सिख समाज की ओर से धन धन श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 555वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है. इसे लेकर सिख परिवार की ओर से बुधवार को प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभात फेरी पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से शुरू होकर मकतपुर चौक से अग्रसेन चौक होते हुए स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह सभा में पहुंच कर संपन्न हुई. प्रभात फेरी के गुरुद्वारा पहुंचने पर प्रभात फेरी में शामिल संगतों पर सरदार गाजिंद्र पाल सिंह व सरदार गगन सिंह एवं संगति ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. प्रभात फेरी में पूरे रास्ते भर सिख परिवार के संगतों ने लख खुशियां पातशाइयां जे सतगुरु नदर करे, निमख एक हर नाम देव मेरा मन तन शीतल होए एवं नानक जग माहि पाठ पठाया, कल तारन गुरु नानक आया कीर्तन किया जिससे प्रभात फेरी का माहौल भक्तिमय हुआ. प्रभात फेरी की संपूर्णता के बाद महिला संगतो के द्वारा शब्द कीर्तन एवं अरदास किया गया. कीर्तन एवं अरदास उपरांत प्रभात फेरी में शामिल संगतों के बीच लंगर की भी व्यवस्था की गई. प्रभात फेरी में गुरुद्वारा सचिव सरदार नरेन्द्र सिंह शम्मी, देवेन्द्र सिंह खालसा, राजेन्द्र सिंह, मनजीत सिंह सलूजा, तरनजीत सिंह, गुरभेज सिंह कालरा, राजेंद्र सिंह, सुधीर गुरविंदर सिंह, परमजीत सिंह कल्लू, सुधीर आनन्द, सरदार परमजीत सिंह, अमरजीत कौर, हरदीप कौर, रंजीत कौर समेत काफी संख्या में सिख परिवार के महिला व पुरुष और बच्चे शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola