Giridih News :सरिया में निकली शिव बरात, लोगों में उत्साह

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :सरिया प्रखंड क्षेत्र में दो दिवसीय महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. रविवार की सुबह से ही श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारों के साथ शिवालयों की ओर उमड़े.

विज्ञापन

क्षेत्र के प्रमुख तीर्थ व मंदिर राजदहधाम, शिवशक्ति धाम, सदाशिव धाम चंद्रमारणी, सदाशिवधाम, आशुतोष मंदिर, सरिया बाजार स्थित शिवमंदिर, बलीडीह, शिवलोक मंधनिया, मोकामो, बागोडीह, कोयरीडीह आदि क्षेत्र में विशेष पूजा की गयी. इसके अलावा चौधरीडीह, परसिया, केशवारी, घुठियापेसरा, अमनारी, नावाडीह, सबलपुर सहित आसपास के सभी गांवों में स्थित शिवालयों में भी भक्तों की भारी भीड़ रही.

श्रद्धालुओं ने किया बाबा भोलेनाथ का अभिषेक

श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध, जल और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. राजदहधाम, शिवशक्ति धाम और सरिया बाजार में भव्य शिव बारात भी निकाली गयी. शिव बरात ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया. कई जगहों पर स्वयंसेवकों तथा संस्थाओं ने शरबत-पानी की व्यवस्था भी की. देर रात शिव-पार्वती का विवाह महोत्सव संपन्न हुआ. वहीं, सोमवार को मंदिरों में भगवान शिव को जलाभिषेक किया जायेगा. राजदहधाम में मेला लगेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola