Giridih News :सेविका-सहायिका को सरकारी सेवक घोषित किया जाये : संघ
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाडी कर्मचारी संघ की बैठक में सरकारी सेवक घोषित करने की मांग उठी.
विज्ञापन
झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाडी कर्मचारी संघ की बैठक
बेंगाबाद प्रखंड परिसर में झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाडी कर्मचारी संघ के बैनर तले एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बिरमा कुमारी ने की. जबकि संचालन महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह नयन ने किया. मौके पर सर्वोच्च न्यायालय और गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश की तरह झारखंड में भी नियम लागू करते हुए सेविका, सहायिका को सरकारी सेवक घोषित किया जाये. और वेतनमान लागू हो. कहा कि आदेश के अनुपालन में विलंब होता है तो संघ झारखंड उच्च न्यायालय में अपील दायर करेगा. इसके अलावा संघ के उप महासचिव रेखा मंडल की मां के निधन पर सदस्यों ने दुख प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मौके पर बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू, सीओ सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शी, प्रधान सहायक बबन सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक अमर किशोर सिन्हा, रेखा मंडल, रेखा साहू, तेरेसा हेम्ब्रम, जमीला बीबी, बसंती देवी, प्रदीप कुमार वर्मा, बहादुर रजक, गोविन्द किस्कू सहित कई अन्य उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन