Giridih News :असामाजिक तत्वों ने बागवानी में लगायी आग, पौधे झुलसे

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 19 Feb 2026 11:19 PM

विज्ञापन

Giridih News :बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगी बागवानी में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने का मामला सामने आया है. घटना अहिल्यापुर थाना क्षेत्र की जामजोरी पंचायत के नावाडीह गांव का है.

विज्ञापन

लाभुक इम्तियाज अंसारी ने बीडीओ व थाना प्रभारी को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. उसने बताया कि वर्ष 2024 में उसकी जमीन पर बिरसा हरित आम बागवानी योजना स्वीकृत हुई थी. बागवानी में आम समेत कई अन्य पौधे लगे हैं. आम में इस बार मंजर भी आया है. मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों ने उसकी बागवानी में आग लगा दी. अगलगी में बांस से बनाये गये टाट समेत चारों ओर किनारे किनारे लगे पेड़-पौधे झुलस गये.

बागवानी के पास मिली शराब व बियर की बोतलें

कहा कि बीच में जुताई के कारण आग नहीं पकड़ा, नहीं तो और अधिक नुकसान हो सकता था. कहा कि इसके पूर्व भी उसके नये घर का ताला तोड़कर कुछ पौधों को क्षतिग्रस्त किया गया था. कहा कि बागवानी के आसपास कुछ शराब व बियर की बोतल मिली है. इससे आशंका है कि असामाजिक तत्वों ने जान बूझकर बागवानी में आग लगायी है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola