Giridih News :मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन संपन्न

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 11 Feb 2026 10:01 PM

विज्ञापन

Giridih News :नगर निकाय के सफल, निष्पक्ष व सुचारु संचालन के लिए बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय स्थित एनआइसी सभागार में मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन संपन्न कराया गया.

विज्ञापन

रेंडमाइजेशन के अंतर्गत मतदान केंद्रों पर तैनात किए जाने वाले पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी, तृतीय मतदान पदाधिकारी, चतुर्थ मतदान पदाधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर एवं अन्य निर्वाचन कर्मियों का कंप्यूटराइज्ड माध्यम से चयन किया गया. इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी कर्मियों की तैनाती पूर्णत: रैंडम तरीके से हो तथा किसी भी व्यक्ति को पूर्व में उसके कार्यस्थल या क्षेत्र की जानकारी न हो. रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी की देखरेख में एवं संबंधित कोषांगों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई. प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के सभी मानकों का पालन किया गया.

प्रशासनिक मानकों के पालन का निर्देश

रेंडमाइजेशन के पश्चात कर्मियों को उनके दायित्वों एवं मतदान दिवस से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए. इस दौरान सभी आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक मानकों का पालन किया गया. प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात सभी संबंधित कर्मियों को उनके मतदान केंद्र, दायित्व एवं चुनावी जिम्मेदारियों की जानकारी प्रदान की गयी. यह रेंडमाइजेशन प्रक्रिया जिले के अंतर्गत नगर निगम गिरिडीह, नगर पंचायत बड़की सरैया एवं धनवार नगर पंचायत क्षेत्र के लिए संपन्न करायी गयी. निर्वाचन कार्य के लिए जिले में कुल 166 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं. द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान उपरोक्त के अलावे डीडीसी स्मृता कुमारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola