Giridih News :बगोदर क्षेत्र में बच्चा चोरी को ले अफवाह, पुलिस ने लोगों को किया जागरूक
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 Feb 2026 11:10 PM
Giridih News :बगोदर से सटे चौथा में मंगलवार की देर रात को बच्चा चोर के अफवाह में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर लोगों ने विष्णुगढ़ पुलिस को सौंप दिया. जांच में वह मानसिक रूप से बीमार मिला.
उसने किसी तरह अपना महेश यादव बताया. लोगों द्वारा पूछताछ में अन्य कोई जानकारी नहीं देने पर उसके साथ मारपीट भी की गयी. सूचना पर विष्णुगढ़ पुलिस पहुंची और उसे अपने साथ थाने ले गयी. विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने बताया कि क्षेत्र में कहीं से अभी तक बच्चा चोरी की कोई सूचना नहीं है. यह महज एक अफवाह है, जिससे लोगों की नासमझी में मानसिक रूप से बीमार को पीट ते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि बच्चा चोरी की अफवाह से बचें. संदिग्ध दिखे, तो इसकी सूचना सूचना पुलिस को दें.
इधर, गांवों में पहुंचे थाना
प्रभारी
कहा कि पुलिस जिसे लेकर आयी वह मानसिक रूप से बीमार है. बता दें कि बगोदर क्षेत्र के अटका, गोपालडीह और मंझलाडीह में बच्चा चोरी की अफवाह फैली थी. बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव गांवों में पहुंचकर लोगों को इस तरह की अफवाह से बचने की अपील की. कहा कि बगोदर थाना में अभी तक बच्चा चोरी का कोई मामला नहीं आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










