Giridih News :ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़ तीस हजार के जेवरात की लूट

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :जमुआ थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित मनोज बर्तन एवं ज्वेलर्स दुकान का शटर तोड़कर लुटेरों ने तीस हजार के जेवरात की लूट लिए.

विज्ञापन

जमुआ थाना से 500 मीटर की दूरी पर है दुकान

जमुआ थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित मनोज बर्तन एवं ज्वेलर्स दुकान का शटर तोड़कर लुटेरों ने तीस हजार के जेवरात की लूट लिये. पोबी के दुकानदार संतोष वर्मा ने जमुआ पुलिस को आवेदन दिया है. कहा है रविवार की शाम को दुकान बंद कर अपने गांव चला गया. सोमवार की सुबह 3:50 बजे सुबह क्षेत्र के नाइट गार्ड ने फोन कर सूचना दी कि दुकान में लूट हो गयी है. सूचना पर दुकान पहुंचा तो देखा कि दुकान का सामान चारों ओर बिखरा पड़ा हुआ है. बताया कि दुकान की तिजोरी को तोड़ने की भी कोशिश की गयी. दुकान के शो केस में लगे 30 हजार रुपये के जेवरात लुटेरे ले गये.

नाइट गार्ड को बंधक बनाया

जमुआ चौक में नाइट गार्ड के रूप में तैनात नेपाली ने बताया कि लुटेरों की संख्या चार थी. लुटेरों ने उसे रस्सी से बांध दिया. बताया कि वह सुबह 3.25 बजे जमुआ के सभी मुख्य रोड में सिटी बजाते हुए निकल रहा था. जैसे ही ग्रामीण बैंक के पास पहुंचा, एक लुटेरा उसे पकड़कर हाथ और मुंह बांध दिया. साथ ही कट्टा मेरे कनपटी में सटा दिया. एक लुटेरा को खड़ा रहा और धमकी दी कि हल्ला करने पर जान से मार देंगे. जमुआ थाना प्रभारी ने कहा नाइट गार्ड को बंधक बनाकर लूट की घटना की जानकारी मिली है. शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola