Road Accident: गिरिडीह में जन वितरण प्रणाली के पिकअप वाहन ने साइकिल सवार बच्चे को मारी टक्कर, मौत

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद थाना प्रभारी और लोगों की भीड़

Road Accident In Giridih: गिरिडीह में जन वितरण प्रणाली के पिकअप वाहन ने एक साइकिल सवार 10 साल के बच्चे को टक्कर मार दी. जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गयी.

विज्ञापन

गिरिडीह, राकेश सिन्हा : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर गांडेय के पास तेज रफ्तार आ रही जन वितरण प्रणाली के पिकअप वाहन ने साइकिल सवार नाबालिग को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना शुक्रवार दोपहर की है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के कुम्हार डीह निवासी तितु दास के पुत्र गोपाल दास के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पिकअप वाहन चालक मौका मिलते ही हो गया फरार

जानकारी के मुताबिक मृतक गोपाल दास अपने साइकिल से गांडेय की ओर से आ रहा था. इस दौरान जन वितरण प्रणाली के पिकअप वाहन (जेएच 01 बी क्यू 0631) ने उसे पीछे से धक्का मार दिया. जिससे घटना स्थल पर ही बच्चे की मौत हो गयी. हो हल्ला मचने के बाद ग्रामीण जुटे लेकिन तब तक वाहन चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया था. इस दौरान प्रमुख राजकुमार पाठक भी वहां पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Mughal Harem Stories :  मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह दल बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन और साइकिल को जब्त कर थाना ले जाया गया. पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. दूसरी तरफ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृत बच्चे के पिता कुछ भी जानकारी देने की स्थिति में नहीं है.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola