Giridih News :रेप्लिका बैलेट यूनिट से बढ़ेगी मतदाताओं की भागीदारी और जागरूकता

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने विधानसभा चुनाव 2024 के निमित्त नागरिकों को मतदान प्रक्रिया का साक्षात अनुभव कराने और मशीनों से परिचित कराने के लिए परिसदन भवन के सामने तैयार की गयी.

विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने विधानसभा चुनाव 2024 के निमित्त नागरिकों को मतदान प्रक्रिया का साक्षात अनुभव कराने और मशीनों से परिचित कराने के लिए परिसदन भवन के सामने तैयार की गयी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) का एक बड़ा रेप्लिका बैलेट यूनिट का उद्घाटन किया. इस बड़े रेप्लिका बैलेट यूनिट से इवीएम व वीवीपैट की बुनियादी विशेषताओं के बारे में जानकारी देने, वोट डालने की प्रक्रिया को स्पष्ट करने और मतदाताओं को वीवीपैट पर्ची के माध्यम से अपनी पसंद सत्यापित करने की जानकारी दी गयी. इवीएम और वीवीपेट को सामने प्रदर्शित करने से इनकी कार्यक्षमता की गहरी समझ को बढ़ावा मिलता है और यह गलतफहमियां दूर करने, मतदाताओं का विश्वास बढ़ाने और अधिक सूचित और सहभागी मतदाता सुनिश्चित करने में भी सहायक है. मौके पर नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग, नोडल पदाधिकारी, मीडिया कोषांग, स्वीप कोषांग और मीडिया कोषांग की पूरी टीम समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola