गिरिडीह में संताल समाज की युवती पर मो ताज हुसैन ने बनाया धर्मांतरण का दबाव, केस दर्ज

Published by :Guru Swarup Mishra
Published at :22 Jan 2025 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोपी मो ताज हुसैन

धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोपी मो ताज हुसैन

गिरिडीह में संताल समाज की एक युवती पर धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोपी झारखंड युवा मोर्चा के नेता मो ताज हुसैन पर पीरटांड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. गुरुवार को कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा.

विज्ञापन

गिरिडीह-संताल समाज की एक युवती पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाये जाने के मामले में आरोपी झारखंड युवा मोर्चा के पीरटांड़ प्रखंड सचिव मो ताज हुसैन पर पीरटांड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. चिरकीडीह की रहनेवाली राधिका किस्कू ने अपनी शिकायत में ताज हुसैन और अन्य कई लोगों पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है. उसने कहा है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया.

गुरुवार को अदालत में दर्ज कराया जाएगा बयान


राधिका की भाभी ने प्रमुख सविता टुडू और मुखिया सोमरा हेंब्रम को भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आदिवासी समाज ने बैठक कर ताज हुसैन और उसके परिवार को बुलाया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा. अब समाज ने भी ताज के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. पीरटांड़ थाना प्रभारी दीपेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. बयान दर्ज कराने के लिए न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में ले जाया गया था, लेकिन विलंब होने के कारण बुधवार को बयान दर्ज नहीं हो सका. गुरुवार को पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा.

पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से किया निलंबित, आंतरिक जांच शुरू


झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड युवा मोर्चा के प्रखंड सचिव ताज हुसैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है. पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी गठित कर दी है. पार्टी के संयोजक प्रमुख संजय सिंह ने कार्यालय आदेश जारी कर कहा है कि ताज हुसैन के विरुद्ध राधिका किस्कू ने गंभीर आरोप लगाये हैं. ताज को तत्काल प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जाता है. उन्हें सांगठनिक कार्यों से दूर रहने की चेतावनी दी गयी है. दिलीप मंडल की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर निर्देश दिया गया है कि कमेटी आवेदक और आरोपित व्यक्ति से बात कर अपनी रिपोर्ट जिला समिति को उपलब्ध करायेगी. कमेटी में नूर अहमद अंसारी, अली हुसैन अंसारी, प्रधान मुर्मू व नरेश कोल को भी शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें: Dhanbad News: लोन दिलाने के नाम पर कोयलाकर्मी से ठगे 40 लाख रुपए, मांगने पर दंपती को पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola