Giridih News :प्रेरणा राष्ट्रीय स्तर पर की वाद-विवाद प्रतियोगिता में लेगी भाग

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :सरिया कॉलेज की छात्रा प्रेरणा कुमारी का चयन हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है. यह पूरे कॉलेज और विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के लिए गर्व की बात है.

विज्ञापन

प्रेरणा सरिया कॉलेज में गणित मेजर विषय में स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2023-27) की छात्रा है. उसने विभावि हजारीबाग द्वारा आयोजित यूथ फेस्टिवल में हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था. इस आधार पर उसका चयन विभावि का प्रतिनिधित्व करते हुए उसने फकीर मोहन यूनिवर्सिटी ओडिशा में ईस्ट जोन प्रतियोगिता में भाग लिया. उसने ‘मीडिया ट्रायल न्याय व्यवस्था को कमजोर करती है’ विष्य पर भाषण दी. इसमें उसे प्रथम स्थान मिली. अब उसका चयन राष्ट्रीय स्तर पर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुआ है. इसके पहले भी वह झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए माई भारत, युवा और खेलकूद मंत्रालय, भारत सरकार में भी शामिल हो चुकी है. इसकी जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार लाल ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola