Giridih News :टेक्नीकल सेल व डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :टेक्नीकल सेल व डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच में जुटी पुलिस

Giridih News :धनवार के मायाराम टोला के 12 वर्षीय आयुष कुमार की लाश मिलने के बाद पुलिस मौत के कारणों पता लगाने में जुट गयी है. परिजन इसे हत्या बताते हुए मामले का उद्भेदन व हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

रविवार को खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, प्रशिक्षु डीएसपी, टेक्नीकल सेल की टीम, डॉग स्क्वॉड, जमुआ इंस्पेक्टर प्रदीप दास तथा धनवार सहित हीरोडीह, जमुआ, घोड़थंभा व परसन ओपी प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. कई जगहों से सीसीटीवी फुटेज संग्रह किया गया. एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आयुष का शव तो पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारणों का खुलासा होगा. जांच के लिए एसआइटी गठित की गयी है. टीम में प्रशिक्षु डीएसपी, जमुआ इंस्पेक्टर तथा चार थाना प्रभारी शामिल हैं. रविवार को डॉग स्क्वॉड व टेक्नीकल टीम ने जांच की. हर तरह से मामले के उद्भेदन का प्रयास चल रहा है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola