सरकारी चापाकल को निजी स्थान पर लगाने का विरोध

Updated:
विज्ञापन

गावां प्रखंड अंतर्गत पिहरा पश्चिमी पंचायत स्थित खेरडा में विधायक निधि के चापाकल को निजी स्थान में लगाये जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है.

विज्ञापन

गावां.

गावां प्रखंड अंतर्गत पिहरा पश्चिमी पंचायत स्थित खेरडा में विधायक निधि के चापाकल को निजी स्थान में लगाये जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है. ग्रामीणों का आरोप है कि चापाकल को एक व्यक्ति विशेष के घर में लगाया जा रहा है. ग्रामीण रवींद्र कुमार ने कहा कि विधायक निधि से जहां चापाकल लगवाना था उस जगह को छोड़कर उसे निजी जगह लगवाया जा रहा है. इस स्थान पर चापाकल लगवाने से ग्रामीणों को कोई भी लाभ नहीं होगा. वार्ड सदस्य प्रियंका देवी ने कहा कि चापाकल की बोरिंग निजी स्थान पर करवाना सरासर गलत है. इसे सार्वजनिक स्थान पर होना चाहिए. कुछ ग्रामीण महिलाओं ने भी विभाग से गुहार लगायी कि सार्वजनिक स्थान पर चापाकल होता तो लोगों को पानी की किल्लत नहीं होती. ग्रामीण इंदो यादव ने भी बाउंड्री के अंदर चापाकल लगवाने को अनुचित बताया. ग्रामीणों ने कहा कि मामले को लेकर वरीय पदाधिकारियों को आवेदन दिया जायेगा. दूसरे पक्ष के गौतम कुमार का कहना है कि बोरिंग के बाद बाउंड्री तोड़कर पीछे कर ली जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola