सड़क दुर्घटना में एक युवक ने दम तोड़ा, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक युवक ने दम तोड़ा, दो घायल

विज्ञापन

देवरी. जमुआ-देवघर मुख्य सड़क पर देवरी थाना क्षेत्र के कांटीदिघी के लिलैया मोड़ (रानीपोखर) के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक मौत हो गयी. वहीं बाइक पर सवार दो किशोर घायल हो गये. घटना गुरुवार की रात साढ़े ग्यारह बजे की है. मृतक की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के तिलोरायडीह (बेलाटांड़) गांव के लॉरेंस टुडू के 26 वर्षीय पुत्र आनंद टुडू के रूप में हुई है. घायलों में समीर टुडू (15) व अनूप टुडू (16) शामिल हैं. तिलोरायडीह गांव के झगराही टोला का आनंद, समीर व अनूप एक ही बाइक से जतरा देखने भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के खोटो गांव जा रहे थे. इसी दौरान रानीपोखर लिलैया मोड़ के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक लोहे की रेलिंग की टकरा गयी. घटना में आनंद टुडू की मौत मौके पर हो गयी. वहीं, दोनों किशोर घायल हो गये. सूचना पर देवरी थाना के एसआई उपेंद्र यादव पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को जब्त कर लिया. शुक्रवार की सुबह में शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की दोपहर में युवक का शव गांव पहुंचे. शव के पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola