सड़क हादसे में एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

गांडेय-अहिल्यापुर मोड़ मुख्य सड़क पर लुकैया गांव व निमियाघाट थाना क्षेत्र के खाकीकला के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

गांडेय.

गांडेय-अहिल्यापुर मोड़ मुख्य सड़क पर लुकैया गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी., मृतक व्यक्ति की पहचान जीतजोरा गांव निवासी 45 वर्षीय चुनकू हेंब्रम के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज कर मामले की जांच में जुट गयी है. घटना शनिवार देर रात की है. जानकारी के अनुसार जीतजोरा का चुनकू हेंब्रम सिरसिया स्थित अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होकर पैदल घर लौट रहा था. इसी क्रम में लुकैया गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर जिप सदस्य हिंगामुनि मुर्मू समेत अन्य मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

डुमरी.

निमियाघाट थाना क्षेत्र के खाकीकला के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया. मृतक की पहचान खाकीकला निवासी किशोरी महतो के पुत्र प्रकाश महतो (22) के रूप में हुई. वह इसरी बाजार से अपनी बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola