Giridih News :अधिकारी आपसी समन्वय के साथ करें कार्य : डीसी
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 28 Jan 2026 10:41 PM
Giridih News :समाहरणालय सभागार में डीसी सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के सफल संचालन को लेकर बैठक हुई.
डीसी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण, समयबद्ध प्रश्नपत्र वितरण, उत्तरपुस्तिका संग्रहण एवं परीक्षार्थियों की सुविधा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि परीक्षा निष्पक्ष व व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके. माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु परीक्षा केंद्र पर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन करने का निर्देश दिया.
परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक
परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. परीक्षा के दौरान अनाधिकृत व्यक्तियों/मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगायी जायेगी तथा परीक्षार्थियों की गहन जांच सुनिश्चित की जायेगी. प्रथम पाली में माध्यमिक व द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी. मैट्रिक परीक्षा सुबह 9:45 से अपराह्न एक बजे तक और इंटर (कला, विज्ञान व वाणिज्य) की परीक्षा अपराह्न दो से 5:15 बजे तक होगी. बैठक में डीडीसी स्मृता कुमारी समेत संबंधित अधिकारी और सभी केंद्राधीक्षक उपस्थित थे.
बैठक में इंटर व मैट्रिक परीक्षा संपन्न कराने पर मंत्रणा
मैट्रिक व इंटर की बोर्ड परीक्षा को लेकर बीडीओ महेंद्र रविदास ने गावां प्रखंड सभागार में शिक्षा विभाग के कर्मियों व केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक की. बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि कदाचारमुक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा कराना प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने बताया कि मैट्रिक के 2414 परीक्षार्थियों के लिए सात केंद्र और इंटर के 1354 परीक्षार्थियों के लिए पांच केंद्र बनाये गये हैं. उन्होंने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, पेयजल, शौचालय, बेंच-डेस्क और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट व मोबाइल ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा.कर्मियों के पास नहीं रहेगा मोबाइल
परीक्षा ड्यूटी में तैनात किसी कर्मी के पास मोबाइल फोन नहीं होगा और सभी अधिकारी-कर्मचारी पहचान पत्र गले में पहनकर ही ड्यूटी करेंगे. कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बताया कि प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती और 500 गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी. मौके पर एमओ प्रदीप राम, अनिल कुमार, भीम कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










