Giridih News :दूंदो नदी पर नहीं बना पुल, ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गांडेय प्रखंड की बरमसिया पंचायत के केंदुआटांड़ व बेंगाबाद प्रखंड के मानजोरी पंचायत के बीच बहने वाली दूंदो नदी पर अभी तक पुल नहीं बना है. पुल के अभाव में दोनों प्रखंड के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

समस्या को देखते हुए रविवार को स्थानीय ग्रामीण नदी के पास जुटे और ने एकजुट होकर नदी पर पुल निर्माण की मांग और नारेबाजी की. दूंदो नदी पर पुल नहीं होने से बरमसिया, मानजोरी, चपुआडीह व बड़कीटांड़ पंचायत के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को दिक्कती होती है. बारिश होने पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है. ग्रामीण राजू पासवान, शंभु ठाकुर, महेंद्र साव, शंकर सोरेन, चांद हांसदा, योगेंद्र राय, गोमस टुडू, रतन पासवान, अजय पासवान, प्रसाद सिंह, कमलेश्वर राय, रामेश्वर मुर्मू, बेनीलाल मुर्मू, चूड़का मुर्मू, गोविंद सोरेन, बिहारी राय, सुदामा राय, लोचन यादव, मंगल किस्कू आदि ने बताया कि जिला प्रशासन, विधायक व सांसद को इस मामले को ले गंभीर होना चाहिए, ताकि लोगों को आवाजाही की सुविधा मिल सके. कहा कि यदि पुल निर्माण की दिशा में पहल नहीं हुई, तो वह आंदोलन करने पर बाध्य होंगे.

फॉब्ला ने किया समर्थन

पुल निर्माण की मांग को लेकर बैठक की सूचना पर फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव पहुंचे और ग्रामीणों का समर्थन किया. श्री यादव ने कहा कि झारखंड निर्माण के 25 वर्ष बीतने के बावजूद ग्रामीण इलाके विकास से वंचित हैं. उक्त नाले पर पुल के नहीं रहने से प्रतिदिन सैकड़ों बच्चों और ग्रामीणों को परेशानी होती है. बार-बार मांग करने के बावजूद पुल नहीं बन रहा है. कहा कि इसके अलावा दूंदो और महेशमुंडा के बीच जयंती नदी पर भी पुल की जरूरत है. उक्त दोनों पुलों का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी कम नहीं हो रही है. कहा 12 फरवरी को आम हड़ताल है. इसी दिन बेंगाबाद में बीडीओ को आवेदन दिया जायेगा. इसके बाद गांडेय प्रखंड में आंदोलन किया जायेगा. यदि इस पर प्रशासनिक पहल नहीं हुई, तो नगर निकाय चुनाव के बाद जिला मुख्यालय तक पुल निर्माण की मांग को लेकर पदयात्रा की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola