Giridih News :निर्भय शाहाबादी ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी सुबह 10.30 बजे अपने आवास से भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय के लिए निकले.

विज्ञापन

गिरिडीह. भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी सुबह 10.30 बजे अपने आवास से भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय के लिए निकले. कार्यालय में पहले से ही भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. श्री शाहाबादी पहुंचे और प्रभात खबर को उठाकर खबरों को बारीकी से पढ़ा. इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला जारी रहा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए वोटों के रुझान की जानकारी ली. कार्यकर्ताओं उन्हें जानकारी उपलब्ध करायी. श्री शाहाबाद ने गिरिडीह शहरी क्षेत्र के अलावा मुफस्सिल व पीरटांड़ प्रखंड के संबंध में कार्यकर्ता से सभी पहलू की जानकारी हासिल की. वह काफी प्रसन्न मुद्रा में नजर आ रहे थे. यहां पर उन्होंने करीब दो घंटा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए बिताया. इसके बाद वह कार्यालय से अपने वाहन से रवाना हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola