Giridih News:एनडीआरएफ की टीम ने कर्मियों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

Giridih News:समाहरणालय परिसर में सोमवार को एनडीआरएफ की नौवीं बटालियन बिहटा पटना की टीम ने समाहरणालय के कर्मियों एवं अन्य लोगों को आपदा प्रबंधन संबंधित प्रशिक्षण दिया.

विज्ञापन

समाहरणालय परिसर में सोमवार को एनडीआरएफ की नौवीं बटालियन बिहटा पटना की टीम ने समाहरणालय के कर्मियों एवं अन्य लोगों को आपदा प्रबंधन संबंधित प्रशिक्षण दिया. इस दौरान एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह, रेस्क्यूबर विकास कुमार, धीरज कुमार, रविंद्र कुमार व गोरख कुमार ने बाढ़, भूकंप, सर्पदंश, हृदय रोग, सड़क सुरक्षा के दौरान शारीरिक क्षति से संबंधित बचाव की जानकारी दी. साथ ही बाढ़ व आगजनी से बचाव, घायलों का प्राथमिक उपचार, घायल व्यक्ति की ब्लीडिंग रोकना, चोटों को स्टेबलाइज करना और पीड़ित की जान बचाने के लिए सीपीआर देने का डेमो भी दिया. डूबे हुए को बचाने और शव को पानी से बाहर निकालने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की तकनीकी पहलुओं को विस्तार से रखा. सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के खून को नियंत्रित करने की विधि बतायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola