ePaper

Giridih News: भाजपा की बैठक में नगर निगम चुनाव पर चर्चा

Updated at : 27 Jan 2026 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: भाजपा की बैठक में नगर निगम चुनाव पर चर्चा

Giridih News: भाजपा की बैठक सोमवार को हरिचक स्थित जिला कार्यालय में हुई. अध्यक्षता गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने की. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय, धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व विधायक बिरंची नारायण मौजूद थे.

विज्ञापन

बैठक में नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान मेयर पद सहित सभी 36 वार्डों में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का निर्णय लिया गया. इन पदों के लिए अगर भाजपा से एक से अधिक दावेदार सामने आते हैं तो उनके बीच सर्वसम्मति बनाया जायेगा. मेयर पद सहित वार्ड पार्षद के पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए 16 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. बैठक के दौरान मेयर पद के लिए सात दावेदारों ने पार्टी के वरीय नेताओं के समक्ष अपना आवेदन सुपूर्द किया है. इन दावेदारों से वरीय नेताओं ने कई मुद्दों पर बातचीत भी की है. इस संबंध में गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने बताया कि नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी गंभीर है. जहां तक मेयर पद के दावेदार को समर्थन देने की बात है तो इसके चयन के लिए एक टीम का गठन किया गया है. यह टीम तमाम पहलूओं की बारिकी से अध्ययन करेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देश के आलोक में नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में पार्टी समर्थित उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाएगा. इधर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि मेयर सहित वार्ड पार्षद पद को लेकर प्रत्याशी का चयन करना है. अगर किसी पद के लिए एक से अधिक दावेदार होते हैं तो समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने बताया कि बुधवार को दावेदारों से संबंधित रिपोर्ट को प्रदेश नेतृत्व के पास भेज दिया जायेगा.

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola