Giridih News:संदेहास्पद स्थिति में नाबालिग की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड के चिहुटिया गांव निवासी विनोद तुरी की 15 वर्षीय बेटी गुड़िया कुमारी का शव शनिवार की रात उसके ही घर में संदेहास्पद स्थिति में फंदे से झूलता पाया गया.
विज्ञापन
अंदर से बंद था कमरे का दरवाजा, एस्बेस्टस तोड़कर कमरे में दाखिल हुए परिजन
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रखंड के चिहुटिया गांव निवासी विनोद तुरी की 15 वर्षीय बेटी गुड़िया कुमारी का शव शनिवार की रात उसके ही घर में संदेहास्पद स्थिति में फंदे से झूलता पाया गया. सूचना पर ताराटांड़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया.
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को जब युवती घर में नहीं मिली तो परिजन उसे खोजने लगे. इस बीच परिजनों की नजर बंद कमरे की ओर गयी. जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो एसबेस्टस तोड़कर घर घुसे. इसके बाद युवती का शव फंदे से झूलता मिला. सूचना पर पहुंचे ताराटांड़ थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है. पुलिस मामले की अग्रेत्तर कारवाई में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन