Giridh news :बिरनी के प्रवासी मजदूर की सूरत में मौत

Updated:
विज्ञापन

Giridh news :बिरनी थाना क्षेत्र के प्रचरगो निवासी सुरेंद्र प्रसाद वर्मा के पुत्र आनंद कुमार वर्मा की (22) मौत बीते रविवार की रात सूरत गुजरात में इलाज के दौरान निजी अस्पताल में हो गयी.

विज्ञापन

युवक अपने घर की माली हालत को देखते हुए अपने छोटे भाई सानंद के साथ दुर्गापूजा के बाद मजदूरी करने गया था. युवक की मौत होने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. मृतक के माता-पिता घटना को लेकर कुछ नहीं बता पा रहे हैं. सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद सूरत में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. पंसस रामप्रसाद वर्मा ने बताया कि सुरेंद्र गरीब परिवार से है. गरीबी को देखते हुए उसके दो पुत्र दुर्गापूजा के बाद सूरत मजदूरी करने के लिए गये हुए थे. गरीबी के कारण शव को गांव नहीं लाया जा सका. मृतक अपने पीछे माता पिता, एक छोटा भाई, पत्नी व नवजात पुत्र को छोड़ गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola